मानिकपुर। । भारत सरकार से एनओसी मिलने के बाद लगभग ढाई वर्ष से रुकी पड़ी मानिकपुर- कल्याणपुर वाया धारकुंडी आश्रम तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। भूमि पूजन कर शिला पट्टिका का जनप्रतिनिधियों ने अनावरण किया है।
रविवार को लोनिवि राज्यमंत्री चद्रिंका प्रसाद उपाध्याय ने चार किमी लंबी धारकुंडी आश्रम तक जाने वाले सीसी मार्ग निर्माण के लिये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्त्रस्म में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने भी शिलान्यास कराया। इस दौरान धारकुंडी आश्रम के संत वीरेंद्र महाराज, संजय बाबा, रमाकांत बाबा की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
लोनिवि राज्यमंत्री ने कहा कि रानीपुर वन्यजीव विहार से लेकर मध्य प्रदेश सीमा तक सड़क बहुत पहले बन गई थी। अब पर्यटकों को धारकुंडी आश्रम तक आने जाने में इस सड़क के बन जाने से सहूलियत होगी। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी मजरा-पुरवा सम्पर्क मार्ग से वंचित नहीं है।
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि रानीपुर वन्यजीव विहार के अंदर 19.9 कि लोमीटर सड़क है जिसमें 15.9 किलोमीटर सड़क पहले बन चुकी है एनओसी न मिलने के कारण चार किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी थी। अब शेष सड़क तीन माह के अंदर गुणवत्ता के साथ बना देंगें।