मऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में मंगलवार को कई जगह दबिश दी। तीन आरोपियों में से एक को पकड़कर उससे अन्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में ग्रामीणों के अनुसार किशोरी का आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग था जिसके चलते वह गई थी। वहीं परिजनों ने इस बात से इंकार किया है।
गौरतलब है कि रविवार शाम को 15 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खड़ी थी, तभी वहां से बोलेरो से गुजरे गांव के वसंतलाल और उसके साथी अतुल कुमार व रतीपाल किशोरी को जबरन बोलेरो में बैठाकर गांव के बाहर ले गए। किसी के घर ले जाकर एक आरोपी ने उसके साथ रात में दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य दोनों आरोपी उसकी मदद करते रहे। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा। (संवाद)