फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण मामले में 27 तक दे सकते बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना इलाके की पत्थर खदानों में मजदूरी के बदले किशोरियों से यौन शोषण के आरोपों की जांच जारी है। डीएम की ओर से गठित छह सदस्यीय टीम की जांच अंतिम चरण में है। कमेटी दो दिन में रिपोर्ट जमा कर सकती है। वहीं हाईकोर्ट ने मामला संज्ञान में लेकर चित्रकूट जिला न्यायालय से जांच कर आख्या मांगी है। जिला जज ने बताया कि इस संबंध में किसी को जो भी जानकारी देनी हो वह 27 जुलाई तक मुख्यालय के सिविल कोर्ट में बयान और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

जिला जज आरपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भरतकूप क्षेत्र में अवयस्क बालिकाओं से अवैधानिक व अनैतिक तरीके से मजदूरी कराने, अनैतिक गतिविधियों में लिप्त कराए जाने से संबंधित मामले की जनहित याचिका दायर होने पर हाईकोर्ट ने जांच आख्या मांगी है। इस संबंध में किसी को बयान या साक्ष्य देना हो तो वह 27 जुलाई तक मुख्यालय के सिविल कोर्ट में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
इसी मामले में डीएम शेषमणि पांडेय ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरूकराई थी। उन्होंने सदर एसडीएम एके पांडेय की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। सूत्रों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों, पीड़ितों व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। दो दिन के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें