फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्वी माफी में ग्रामीणों को बांटे 20 हजार पौधे

विज्ञापन
कर्वी माफी गांव के पास पौधरोपण करते प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अज? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। संयुक्त राज्य अमेरिका से सम्बद्ध गैर लाभकारी संगठन वन ट्री प्लांटेड की ओर से सामाजिक उद्यम सस्टेनेबल ग्रीन इनिशिएटिव (एसजीआई) के सहयोग से देश में पांच लाख पौधों को रोपा जा रहा है। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल ने संस्था की ओर से दिए गए 20 हजार पौधे कर्वी माफी के ग्रामीणों को बांटे। इनमें मुनगा, आंवला, सागौन व अनार के पौधे शामिल थे। शुक्रवार को कई जगह इन्हें रोपा गया।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर पौध रोपण के बाद अगले दो वर्षों में यह पौधे 2500 टन कार्बन का संचयन करेंगे। वन ट्री प्लांटेड के संस्थापक मैट हिल की सोच है कि शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और हरियाली के बीच सीधा संबंध है। इसे ही पौधरोपण के जरिए मजबूत किया जा रहा है। कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल ने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल भी करें। इस मौके पर संस्था के मुकेश पांडेय, नंदलाल व अभिषेक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें