फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अन्ना मवेशियों से परेशान, सड़क जाम की

विज्ञापन
अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर जाम लगाए किसानों से बातचीत करती पुलिस टीम। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। अन्ना मवेशी फसलों में नुकसान कर रहे हैं। सड़क हादसे भी हो रहे हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को परेशान किसानों ने राजापुर व छींबो सड़क जाम कर दी। अन्ना मवेशियों को भी घेरकर सड़क पर खड़ा कर लिया। जानकारी पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला और राजापुर थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। विधायक के समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर जाम खोला गया। इस दौरान करीब लगभग दो घंटे आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजापुर तहसील इलाके के नादिन कुर्मियान गांव के किसानों ने अन्ना मवेशियों की समस्या से परेशान होकर राजापुर व छींबो सड़क जाम कर दी। किसानों का साथ भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया। इस दौरान किसानों ने अन्ना मवेशियों को घेरकर सड़क पर खड़ा कर लिया। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग र्गइं। जानकारी पर राजापुर थाने के एसएसआई श्यामसुंदर सिंह ओर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला पहुंच गए। विधायक ने बीडीओ और एसडीएम को फोन कर अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखने के निर्देश दिए।
भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) जिलाध्यक्ष आकाश सिंह पटेल ने कहा कि अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखने में लापरवाही हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। फसलें भी चौपट हो रही हैं। समस्या का समाधान जरूरी है। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला महासचिव शुभम सिंह, सिद्धांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें