फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष समेत 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली, पानी की समस्या को लेकर मुख्यालय में हाईवे पर प्रदर्शन और धरना सपाइयों को महंगा पड़ गया। सपा जिलाध्यक्ष समेत 21 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लॉकडाउन के उल्लंघन और महामारी के दौरान रोक के बावजूद प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस समय धरना, प्रदर्शन पर रोक है। इसके बावजूद सपाइयों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय के बस स्टैंड से लेकर पटेल तिराहे तक हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआई शेषनाथ सिंह की ओर से सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, गुलाब खां, अमर पटेल, नरेंद्र यादव, मंगल यादव समेत 21 सपाइयों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बृहस्पतिवार को जिले में बिजली, पानी की समस्या को लेकर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में सपाइयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया था। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने से भाजपाई डर जाते हैं। यह मुकदमा भी भाजपाइयों के कहने पर ही दर्ज हुआ है। इसकी जानकारी प्रदेश के पदाधिकारियों को दी गई है। जनहित के मुद्दे उठाने से सपा पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें