फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश से खरीफ की बोआई करने वाले किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद है कि कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने पर खरीफ की बोआई शुरू कर सकेंगे। मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शाम को लगभग 20 मिनट तक तेज बौछारें भी पड़ीं।
विज्ञापन

बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बालापुर गांव, पहाड़ी, खोह सहित अन्य मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों शिव कुमार शुक्ला और राजेश सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से अब खरीफ की फसल की बोआई का कार्य शुरू हो सकेगा। कृषि विज्ञान अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पांच जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने खरीफ की फसल के लिए मोटे अनाज, जैसे बाजरा और ज्वार की बोआई शुरू करने की सलाह दी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें