फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने वन रक्षकों को जंगल में घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। बरगढ़ व जिले की सीमा से सटे ऊंचाडीह जंगल में अवैध खनिज खनन पकड़ने गए वन रक्षकों की टीम को खनन माफियाओं ने घेर लिया। दबाव बनाकर लौटने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। तीन भाग निकले। मौके पर एक पत्थर लदी ट्राली भी मिली है। सभी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले के आरक्षित वन क्षेत्र बरगढ़ के जंगल में कई दिनों से अवैध रूप से खनिज सामग्री के ढुलान की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर शुक्रवार की सुबह वनरक्षक रामस्वरूप यादव, आदित्य तिवारी व अभयराज ऊंचाडीह वन क्षेत्र पहुंचे और ट्रैक्टरों से पत्थर आदि ले जा रहे लोगों को रोका। तभी खनन माफियाओं ने तीनों वनरक्षकों को घेरकर पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास, वन दरोगा आशीष शुक्ला के साथ टीम के साथ पहुंचे। तभी खनन माफिया भाग निकले। टीम ने ऊंचाडीह निवासी कृष्ण प्रताप सिंह को पकड़ लिया। मौके से खनिज सामग्री लदी ट्राली बरामद की गई है।
वनक्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि दिनेश प्रताप व तीन अन्य अज्ञात भाग निकले हैं।। इन सबके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी कृष्ण प्रताप का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें