फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर चाक चौबंद रहे व्यवस्था

Wed, 07 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को पर्व पर चाक चौबंद व्यवस्था रखें। उन्होंने बीस जनवरी को माघ मास के अमावस्या मेला को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मकर संक्रांति में 14 से लेकर 16 जनवरी तक मेला चलेगा और रामघाट के अलावा भरतकूप में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। उन्होंने एसडीएम और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ सीओ को मेला के पूर्व बसों का स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।

कहा कि भरतकूप चौराहे के पास कोई वाहन नहीं खड़ा होना चाहिए। खोया पाया केंद्र की स्थापना, सड़क दुरुस्त करना, पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस आदि के इंतजाम हों। उन्होंने जीआरपी कर्मचारियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाने को कहा। 20 जनवरी को माघ मास की अमावस्या को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


 एडीएम से अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि ड्यूटी में लगाए गए सफाई कर्मियों की ड्रेस बनवा दें, जिससे इनकी पहचान हो सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव, एसपी स्वामी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें