फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर हाईवे जाम किया

Wed, 07 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मासूम बच्ची की दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को बेड़ी पुलिया के पास हाईवे पर बच्ची का शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाकर आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की मांग की। एसडीएम और एएसपी के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

मंगलवार शाम करीब चार बजे बेड़ी पुलिया के पास संजीव शर्मा उर्फ गुड्डू की छह साल की पुत्री सौम्या को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया था। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 बुधवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर परिजन घर पहुंचे। इसके बाद घटना से गुस्साए परिजनों ने मोहल्लेवालों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर एसडीएम नरेंद्र सिंह और एएसपी आरडी चौरसिया मौके पर पहुंचे। लोगों ने चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। चौकी प्रभारी सीतापुर मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाली जायलो को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही लोग शांत हुए।










































































विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें