फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः फुटबाल मैच में कर्वी ने बांदा को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को बांदा व कर्वी के बीच प्रदर्शनी फुटबाल मैच का आयोजन हुआ। इसमें मेजबान कर्वी की टीम ने बांदा को 3-1 से मात दी। मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और स्कोर एक-एक पर बराबर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और दस मिनट के अंदर दो गोल कर 3-1 से बढ़त बना ली। मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने कई बार अच्छा जवाब दिया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। अंत में कर्वी की टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
मेजबानों की ओर से कप्तान संदीप विश्वकर्मा, चैतन्य सिंह व सोहन रैकवार ने एक-एक गोल किया। वहीं बांदा की ओर से एकमात्र गोल अमन ने किया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व समाजवादी पार्टी के नेता जयशंकर मिश्र ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

राजेश पांडेय, मोहसिन अली, हर्षित मौर्या व संतोष यादव ने मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सहायक वरिष्ठ कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह व लोक निर्माण विभाग के क्लर्क अनिल वर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अजय सेठी, उपक्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह व राकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें