चित्रकूट के मंदाकिनी किनारे आयोजित दंगल में दांव पेंच लगाते पहलवान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदाकिनी नदी के भरतघाट में धूमधाम से कजली महोत्सव मनाया गया। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कजली शोभायात्रा निकली। मंदाकिनी नदी पहुुंचने पर कजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दंगल, देवारी नृत्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
धर्मनगरी में 48 वां कजलिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महोबा के कलाकारों ने आल्हा उदल के गीत प्रस्तुत किया तो वही महिला कलाकारों ने कजली के गीत गाए। वाद्य संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजघराना परिवार के कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, गुड्डा राजा आदि मौजूद रहे।