फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई शिवालयों में पाबंदी, दरवाजे पर अभिषेक

विज्ञापन
शिवालयों के पट बंद होने पर रामघाट किनारे एक शिवमंदिर पर दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन के पहले सोमवार को धर्मनगरी सहित जिले के शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया गया। महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। भक्तों ने कामदगिरी की परिक्रमा भी की। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन कर दर्शन कराए गए। कुछ जगह नियमों की अनदेखी भी हुई। ऐसा कई साल बाद हुआ कि सावन की शुरुआत सोमवार से हुई है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पडे़ंगे। कई मंदिरों में ऑनलाइन व वीडियो कॉलिंग से पूजा कराई गई।
विज्ञापन

सुबह भक्तों ने मंदिरों में पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्री और फूल चढ़ाए। रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर के अंदर जलाभिषेक पर पाबंदी रही। भक्तों ने दरवाजे पर जलाभिषेक किया। शासन की रोक से पिछली बार की अपेक्षा भीड़ कम रही।
पहाड़ी कस्बा स्थित पालेश्वर नाथ, मऊ क्षेत्र के ऋषियान आश्रम, बरगढ़ के पराणु बाबा मंदिरों में भी भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में भीड़ न हो इसके लिए यूपी सहित एमपी क्षेत्र में अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती। घर में पूजा पाठ के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ स्वामी मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी ने बताया कि कोेरोना संक्रमण के चलते मंदिर के पट बंद रखे जा रहे हैं। मंदिर में पूजा पाठ व आरती नियमित होगी। इस साल सावन माह में पांच सोमवार पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें