फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टेंट व्यवसायी के घर से पांच लाख के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।  - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर भट्ट में टेंट व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी पार कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गृहस्वामी के अनुसार पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है।
विज्ञापन

रामकृपा हास्पिटल के सामने सुंदर नगर निवासी टेंट व्यवसायी केशव केसरवानी ने बताया कि 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा में रिश्तेदारी में निमंत्रण में सपरिवार गया था। 16 अप्रैल की शाम चार बजे पड़ोसी ने ताला टूटा होने के साथ सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। लौट कर आए तो देखा कि घर से चोरों ने सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल व नकदी मिलाकर करीब पांच लाख की चोरी हो गई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। शुक्रवार को सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें