फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा राष्ट्र की उन्नति के लिए काम करें

विज्ञापन
फोटो- 7- जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी, आचार्य राजू प्रसाद पांडेय, पूर्व छात्र गणेश मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व में फैलाने का काम किया है। युवा राष्ट्र के उन्नति व भारतीय संस्कृति के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण दत्त ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद कुमार, नारायण देव, सुशील व शिवमूरत,विनोद, गुंजन आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैजनाथ विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ी पुलिया में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमेें बांदा जिले के संगठन मंत्री प्रवीण लखेरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को गौरव दिलाने का कार्य किया है। इस मौके पर चित्रकूट जिले के संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, तहसील संयोजक रोहित पांडेय, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
देउंधा गावं में जयंती पर सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश का युवा अपने आप ठगा महसूस कर रहा है। मानिकपुर में जिला महासचिव फराज खान के नेतृत्व में, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमर दीप पटेल के नेतृत्व में सरदार पटेल इंटर कालेज लालता रोड में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, पूर्व महासचिव अनिल शर्मा, अनुज निगम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विश्वविद्यालय में मनाई जयंती
खोही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट इकाई के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के परिसर में भारत माता की आरती कर स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से महाकोशल प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ला, पूर्व कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद डॉ. वीरेंद्र उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
वाद विवाद प्रतियोगिता
गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी नगर पालिका परिषद कर्वी की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चाँदनी सोनी एमए प्रथम वर्ष ने पहला, भानुजा मिश्रा एमए प्रथम वर्ष दूसरा,, अदिति गुप्ता बीए प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सपना त्रिवेदी एवं आकांक्षा द्विवेदी बीए अन्तिम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल व शिवकुमार ने पुरस्कृत किया है।
----
बाइक रैली निकाली
स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को शहर के पटेल तिराहे के पास अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय ने युवकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ट्राफिक तिराहा, एलआईसी तिराहा होते हुए पटेल तिराहा पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, मऊ सीओ सुबोध गौतम, राजापुर सीओ रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। रैली में चित्रकूट इंटर कालेज के एनसीसी व जूनियर सीनियर वर्ग के कैडेट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें