क्रिकेट मैच में शाट लगाता लखनऊ का बल्लेबाज।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। शहर के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। पहले दिन लखनऊ व जौनपुर की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें जौनपुर की टीम ने आसानी से मैच जीत कर अगले राउंड में प्रवेश पा लिया।
चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संयोजन में प्रतिवर्ष की भांति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। शुभारंभ संासद भैरों प्रसाद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विधायक आर के सिंह पटेल व नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने गुब्बारे छोड़कर किया। पहला मैच लखनऊ व जौनपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में मात्र 16 ओवर ही मैच खेल सकी और पूरी टीम कुल 82 रन बना कर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 5 विकेट खोकर 86 रन बनाए। इस तरह से जौनपुर की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई। मैच के मैन आफ द मैच खिलाड़ी शुभम यादव रहे। जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा राम जी पांडेय, व्यापार मंडल के जिलाध्क्ष पंकज अग्रवाल, गुरु प्रसाद, सूर्य प्रकाश, नरेंद्र सिंह, सुनील अग्रवाल, सुशील द्विवेदी व संयोजक कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।