फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी निर्दोष पुलिस जांच से न घबराए

Thu, 07 Dec 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के चार कालेजों में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को कानून व सुरक्षा के उपाय बताए। छात्राओं ने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई पर सवाल पूछे। इस पर सीओ मऊ ने कानून व नियमों का हवाला दिया। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मऊ विनीत कुमार सिंह पुरुषोत्तम इंटर कालेज मऊ में छात्राओं के बीच पहुंचे। कालेज में उन्होेंने बताया कि पुलिस सबकी सुरक्षा के लिए है। किसी भी निर्दोष को जांच से घबराना नहीं चाहिए। जहां भी पुलिसकर्मी की मनमानी की जानकारी हो तो उसकी उच्चाधिकारियों से मोबाइल से सीधे शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ उपेंद्र सिंह ने सुंदर सिंह पटेल स्मृति ंटर कालेज में , प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर सुनील दुबे ने केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय राजापुर में व थानाध्यक्ष मानिकपुर श्रवण कुमार सिंह ने राजकीय इण्टर कालेज में और थाना प्रभारी रैपुरा हरनारायध सिंह ने कृषक इंटर कालेज ग्राम भौंरी में छात्राओं को महिला सशक्त्तीकरण अभियान के तहत यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ व अन्य महिला संबंधित कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें