फोटो 15 सीकेटीपी 01 प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
= विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग विषय पर हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पांचों संकायों के छात्रों ने पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए।
यह आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के निर्देश पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने किया। विद्यार्थियों ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पढ़ाई आसान हुई है, शोध कार्य तेज होता है और व्यक्तिगत लर्निंग संभव हुई है। पक्ष में आईटीईपी पांचवें सेमेस्टर की जशस्विनी नायक ने प्रथम, बीएससी बायोटेक प्रथम सेमेस्टर के प्रिंस प्रजापति ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की हिमांशी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में आईटीईपी तृतीय सेमेस्टर की प्रियंका लेका प्रथम रहीं।
एमएससी तृतीय सेमेस्टर की आकांक्षा त्रिपाठी और आईटीईपी पांचवें सेमेस्टर की सोनम शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।निर्णायक मंडल में प्रो. साधना चौरसिया, प्रो. सीपी गूजर और डॉ. धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन संकाय अधिष्ठाता डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ने किया। अंत में डॉ. गोविंद सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। (संवाद)