चित्रकूट। धर्मनगरी में मनाई जा रही पं. रामकिंकर जन्मशताब्दी समारोह कार्यक्रम में दूसरे दिन कलाकारों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। रामकिंकर भारत भूषण सम्मान से संतों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को कार्यक्रम में अभय महाराज, मनोज मोहन शास्त्री व नारायण ने कहा कि रामकथा सुनने के लिए श्रद्धा व विश्वास होना जरूरी है। संत रामकिंकर भी श्रद्धा से भक्तों को श्रीराम की कथा सुनाते थे। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें कलाकार रोहिणी बेन जडेजा व उमा परमार, सुनीता सिंघानिया ने संगीतमय श्रीराम के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संतों सहित समाज सेवियों को किंकर भारत भूषण सम्मान दिया गया। जिसमें बालक रामशरणदास, प्रेमभूषण महराज, मनोज मोहन शास्त्री, बीना देसाइ,डॉ अनामिका तिवारी, गीतांजलि मित्तल, संगीता शर्मा, कामता प्रसाद, लखन लाल, सोमदत्त, शिवदत्त, आशीष मिश्र, शांताराम मिश्र, प्रपत्यानंद महराज, रामह्दय दास महराज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत मोरारी बापू, मैथिलीशरण महाराज व अनामिका तिवारी आदि मौजूद रहे।
.