फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकमाली गांव की इंटर की छात्रा ने घर में जहर खा लिया। घटना के समय घर में छात्रा का भाई था, पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से शिवरामपुर के तरांव गांव निवासी रामनरेश का एक घर सदर कोतवाली के अमानपुर चकमाली में है। इसी घर में बेटी रिंकी (16) अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। पड़ोसियों के अनुसार मंगलवार की रात को छात्रा ने घर में जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत खराब हुई तो भाई को जानकारी हुई।
भाई ने पड़ोसियों की मदद से बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रिंकी कक्षा 11 की छात्रा थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह भाई से बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें