फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रबी फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक

Mon, 23 Nov 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों का बीमा शुरू हो गया है। किसान 31 दिसंबर तक बीमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि किसानों को बीमित राशि का सिर्फ 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। प्रति हेक्टेयर गेहूं के लिए 954 रुपये, चना के लिए 913.50 रुपये, जौ के लिए 775.50 रुपये, मसूर के लिए 756 रुपये और सरसों के लिए 631.50 रुपये प्रीमियम तय है।
उन्होंने बताया कि योजना ऋणी और गैर ऋणी, दोनों किसानों के लिए स्वैच्छिक है। ऋणी किसान जो बीमा नहीं कराना चाहते, उन्हें अंतिम तिथि से 7 दिन पहले बैंक को लिखित सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा बैंक खाते से प्रीमियम काटकर स्वतः बीमा कर देगा। विभाग ने किसानों से समय रहते बीमा कराकर फसल सुरक्षित करने की अपील की है, ताकि आपदा में नुकसान की भरपाई हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें