फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अरहर की फसल 125 दिन में होगी तैयार

Mon, 23 Nov 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
23 सीकेटीपी-01- फार्म में तैयार अरहर की फसल में आई फूल व फलियों को देखते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड के किसानों को अब अरहर की फसल के लिए सात से नौ महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गनीवां कृषि विज्ञान केंद्र में परीक्षण की जा रहीं नई किस्में महज 125 दिन में तैयार हो जाएंगी। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली इन किस्मों से लागत घटेगी और खेत जल्दी खाली होने से दूसरी फसल का मौका भी मिलेगा।
इस दिशा में गनीवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने पहल की है। केंद्र के रिसर्च फार्म में हैदराबाद स्थित अरहर अनुसंधान केंद्र से मंगाई गई आठ किस्मों का परीक्षण चल रहा है। इनकी बोआई 16 जुलाई को आठ बीघे फार्म में की गई थी।
विज्ञापन

अब फसल में फूल आने के साथ फलियां भी विकसित हो चुकी हैं। पौधा पहले की अपेक्षा छोटा है। वैज्ञानिक बढ़वार, पकने की अवधि और उत्पादन क्षमता का आकलन कर रहे हैं। इनमें 88 नाम की किस्म को प्रमुख माना जा रहा है।
बुंदेलखंड में खेती के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनियमित बारिश और सिंचाई के पानी की कमी है। ऐसे में कम सिंचाई में तैयार होने वाली ये किस्में किसानों के लिए राहत बन सकती हैं। इनका चयन क्षेत्र की जलवायु को ध्यान में रखकर किया गया है। खरपतवार की समस्या भी कम रहने की संभावना है, जिससे देखरेख पर खर्च घटेगा।

आठ किस्मों पर परीक्षण
फार्म में 88 के साथ आईसीपीएल, आईसीपीवी, आईसीपीएल 18-1 बी, पूसा, आईसीपीवी 25444, आईसीपीएल 2208 और राजेश्वरी का परीक्षण हो रहा है। बुंदेलखंड की मिट्टी और मौसम में कौन सी किस्म कम समय में बेहतर उत्पादन देगी, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
27 हजार हेक्टेयर में होती दलहन खेती
जिले में खरीफ में करीब 27 हजार हेक्टेयर में दलहनी फसलों की बोआई होती है। लंबी अवधि की अरहर से खेत लंबे समय तक फंसे रहते हैं। नई किस्मों से समय पर रबी की बोआई हो सकेगी और एक ही खेत से साल में अधिक फसल मिलेगी।

वर्जन
लैब की मुहर के बाद मिलेगा बीज
फसल लगभग तैयार है। नमूने लैब परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। जांच के बाद किसानों को बीज वितरण शुरू होगा।- अंकुर त्रिपाठी, वैज्ञानिक, केवीके गनीवां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें