यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी लोडवारा में एक युवक की मौत हो गई। मृतक 10 दिन पूर्व दिल्ली से आया था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने कोरोना सैंपल लेकर जांच कराने की मांग की है।