फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेलते समय नाले में गिरी मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-13सीकेटीपी 04 लक्ष्मी फाइल फोटो।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव में ह्रदयविदारक घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव में खेलते समय एक मासूम नाला में गिर गई। काफी देर बाद न मिलने पर परिजन नाला के पास खोजते हुए पहुंचे तो मासूम को बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इटखरी के नेता का पुरवा निवासी राजेश प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी व बेटा घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते खेलते घर से कुछ दूर बने नाला की ओर चले गए। बेटा तो पानी पीने चला आया, लेकिन बेटी नहीं। करीब दो घंटे तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु की। फिर नाला के पास पहुंचे और देखा कि बेटी नाला में पड़ी थी। तुरंत बेटी को बाहर निकाला, लेकिन मौत हो चुकी थी। घटना के जानकारी होते ही अन्य का भी हाल बेहाल हो गया। वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने नाला में डूब कर मौत की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें