फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिघरी के जंगल में घायल तेंदुए ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंहपुर वन परिक्षेत्र के डिघरी जंगल में नदी किनारे तेंदुआ घायल पड़ा मिला। वन विभाग की टीम जब तक पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सिंहपुर के डिघरी जंगल में नदी किनारे एक तेंदुआ पड़ा मिला। पैर में चोट लगी होने से नहीं चल पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सिंहपुर वन परिक्षेत्र के एसडीओ लाल सुधाकर सिंह टीम के साथ पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। एसडीओ ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

शिकार करने की आशंका
बताया जाता है कि शिकारियों ने नदी के किनारे बिजली का तार लगाया था। आशंका है कि तार के करंट से तेंदुए का पैर झुलस गया, जिससे वह चल नहीं पा रहा था। तेज धूप में कई घंटे पड़े रहने से मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें