चित्रकूट। फेसबुक में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर गाली गलौज करने के मामले को लेकर सपाइयों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के साथ कोतवाली में जाकर आरोपी संदीप शर्मा के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई है।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि संदीप शर्मा उर्फ सैंडी शर्मा नामक युवक ने फेसबुक व सोशल मीडिया पर सपा के पूर्व रक्षा मंत्री और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर गाली देते हुए वीडियो अपलोड किया है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।