अयोध्या मंदिर- मस्जिद मामले को लेकर संभावित आने वाले फैसलेे के पहले जिले भर में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त की जा रही है। बुधवार को एसपी मनोज कुमार झा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों ने संभ्रांत नागरिकों, प्रधान, सभासदों, मंदिर के पुजारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में महिलाओं एवं बाल अपराधों, सुरक्षा, पुलिस कार्य प्रणाली, भवन, बैरक, थाना, किट, उपकरण नीति सम्बन्धी विवेचना, अभियोजन कार्य में हो रही समस्याओं के गहन अध्ययन के लिए प्री कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ।
इस दौरान समस्याओं एवं निराकरण के सुझाव लिए गए। एसपी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि 17 नवंबर को अयोध्या प्रकरण से जुडे़ मामले का संभावित फैसला हो सकता है तो इस दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूर्व तैयारी की जाए।
इस दौरान एएसपी बलवंत चौधरी, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी राजापुर विजयेंद्र द्विवेदी, मऊ सीओ इश्तेयाक अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी वन स्टोप सेंटर, शिवबदन सिंह वाचक, वीरेंद्र त्रिपाठी पीआरओ, अनुपमा श्रीवास्तव प्रभारी महिला थाना, समस्त थानों के एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एवं सदस्य मौजूद रहे।