फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाइल की बढ़ी बिक्री

Sat, 18 Oct 2025 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-11- परिचय- शहर में सजे इले​क्टि्रानिक बाजार में ग्राहकों को सामग्री दिखाते दुकानदार
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन में लोग टीवी, एसी, मिक्सर, लैपटॉप और मोबाइल खरीद रहे हैं। शहर के बस स्टैंड, पुरानी बाजार, शंकर बाजार, एलआईसी तिराहा, अमानपुर, बेड़ी पुलिया सहित ग्रामीण अंचलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


व्यापारी मनोज केसरवानी ने बताया कि ग्राहकों की पहली पसंद स्मार्ट टीवी हैं। बाजार में 32, 43, 55 और 65 इंच के स्मार्ट टीवी की बिक्री तेजी से बढ़ी है, जिनकी कीमत 30 हजार से एक लाख रुपये के बीच है। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक एसी और फ्रिज की अग्रिम बुकिंग भी करा रहे हैं।

कंपनियां 20 से 30 प्रतिशत डाउन पेमेंट और आठ माह से दो वर्ष तक की किस्त योजना के साथ बिक्री कर रही हैं। 10 से 20 प्रतिशत तक कैशबैक और उपहार ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार विनोद प्रिंस केसरवानी ने बताया कि युवा दो प्रमुख कंपनियों के मोबाइल को अधिक पसंद कर रहे हैं। अधिकांश युवा 30 हजार से एक लाख रुपये तक के मोबाइल खरीद रहे हैं। कुछ ग्राहक 40 प्रतिशत राशि नकद देकर बाकी रकम किस्तों में अदा कर रहे हैं। इसी तरह 60 हजार से एक लाख रुपये तक के लैपटॉप की मांग भी बढ़ी है।

व्यापारी नेता ओम केसरवानी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर्व पर करीब 25 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है।

12 सीकेटीपी-11- परिचय- शहर में सजे इलेक्टि्रानिक बाजार में ग्राहकों को सामग्री दिखाते दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें