फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली कोल समेत एक दर्जन पर मुकदमा

Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सोमवार सुबह निही गांव में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने व ठेकेदार समेत अन्य से मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने डकैत बबुली कोल समेत उसके एक दर्जन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार देर शाम गैंग से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आज दिन भर सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से 40 खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दिनदहाड़े डाकू बबुली कोल गैंग ने मानिकपुर के निही गांव के पास दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क का काम चौथ न मिलने पर रुकवा दिया था। मौके पर मौजूद सहयोगी ठेकेदार समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर काम न कराने की धमकी दी थी। इसके बाद भागते समय बरदहा नाले के पास पांच ग्रामीणों को भी पीटा था। मंगलवार को मानिकपुर के एसआई संजय मिश्रा ने डाकू बबुली कोल, लवलेश कोल, छोटुआ, सेमा व रवि पंडित समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी केके चौधरी ने चार टीमों के साथ निही और आसपास के जंगल रामपुर, ऊंचाडीह, मऊगुरदरी और डोडा माफी में डाकुओं की तलाश की। पुलिस की मानिकपुर, बहिलपुरवा, मारकुंडी, पहाड़ी, सरैंया और बरगढ़ थाने की टीमें अलग-अलग क्षेत्र में डाकुओं की तलाश करती रहीं। शाम को सभी टीमें खाली हाथ लौट आईं। एसपी ने बताया कि डाकुओं के खिलाफ कांबिंग जारी रहेगी। ठेकेदार और मजदूराें को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया गया है। जब तक ठेकेदार चाहेगा, तब तक निर्माणस्थल पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें