फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास दिवस में हुआ सरकार का गुणगान

Tue, 15 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
छात्रों को लैपटॉप देते समाज कल्याण राज्यमंत्री वंशीधर बौद्ध व मौजूद डीएम नीलम अहलावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को समाजवादी दिवस का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री वंशीधर बौद्ध ने किया। इस दौरान मंत्री से लेकर विधायक व सपा नेताओं ने सपा सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। कन्या विद्या धन समेत कई पेंशनों के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। पैसा सीधा खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन


 इस दौरान राज्यमंत्री वंशीधर बौद्ध ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में जनकल्याण की अनेक योजनाओं को लागू कर व्यापक पैमाने पर समाज के गरीब, पिछडे़ और कमजोर तबके को लाभान्वित किया है। इस दौरान राज्य मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और कन्या विद्या धन, कृषक बीमा योजना, समाजवादी पेंशन व विधवा पेंशन आदि के स्वीकृति-पत्र लाभार्थियों को बांटे।

सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ता योजना को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि सरकर ने आम जनता के लिए योजनाओं को लागू कर सीधे जनता तक पहुंचाने का काम किया है। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए जन कल्याण कारी कार्यों को समाजवादी विकास दिवस में जनता को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने योजनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से लक्ष्यों की पूर्ति शत-प्र्रतिशत नहीं हो पाई है, लक्ष्य पूरा करने को प्रयास हो रहे हैं। सिंचाई, जल संसाधन और भूमि विकास के विशेष सचिव एके सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं में जनता की भागीदारी हो, तभी इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल पाएगा।

सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं के कलेंडर को निशुल्क वितरण किया गया। इसके बाद राज्य मंत्री ने विकास खंड कर्वी और रामनगर में समाजवादी विकास दिवस का शुभारंभ कर लोगोें को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें