फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पटाखों की दुकानों में आग लगने की घटनाओं की अनदेखी की जा रही

Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-25- परिचय-शहर के गल्ला मंडी में सजी पटाखा की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली पर्व में शहर के गल्ला मंडी सहित शहर के अन्य स्थानों में गली-गली में पटाखों की दुकानें लगी हैं। जहां कई दुकानदार आग लगने की घटनाओं की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं। इससे कहीं फतेहपुर जिले की तरह यहां भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व में पटाखें बेचने का कारोबार होता है। इस बार भी गल्ला मंडी परिसर में शासन के आदेश पर पटाखें की लगभग 50 दुकानें लगी हैं। जहां पर कई दुकानदार आग लगने की घटना से बचने के लिए अनदेखी कर रहे हैं। जब कि कुछ दुकानदार फायर सिलेंडर रखे हुए हैं। इस स्थान पर दीपावली पर्व में बड़ी संख्या में पटाखा खरीदने के लिए यहां के निवासी पहुंचते हैं। इसके बाद भी सावधानी नहीं रखी जा रही है। जब कि दुकानदार हक्कू, इदरीश ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान में फायर सिलेंडर रखने के साथ ही आग बुझाने के लिए बालू भी रख लिया है।
इनसेट
पटाखे में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी
चित्रकूट। फतेहपुर जिले की पटाखा बाजार में धमाका व आग लगने की घटना की तरह जिले में पटाखे में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसी साल मानिकपुर कस्बे में घर के अंदर पटाखें में आग लगने से पति पत्नी की मौत हो गई थी। इसी तरह से सीआईसी काॅलेज में पटाखा में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-
फायर बिग्रेड की गाड़ियां नजर नहीं आयी
चित्रकूट। गल्ला मंडी स्थल में जिस स्थान में पटाखें बेचें जा रहे हैं। उस स्थान पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां नजर नहीं आयी। सुरक्षा के लिए कोई पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आया।
-

सुरक्षा के मानक के आधार पर दिए लाइसेंस
चित्रकूट। एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि सुरक्षा के मानक के आधार पर 42 दुकानदारों काे पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस बनाया गया है। यदि कोई सुरक्षा के लिए उपकरण नहीं रखते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें