फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की बिगड़ी हालत, नवजात की मौत

Mon, 20 Oct 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। सीएचसी शिवरामपुर में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही बच्चा की मौत हो गई। वहीं जच्चा को भर्ती कराया गया है। परिजनों ने डाक्टरों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ (ब) निवासी लवकुश ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे पत्नी रोशनी देवी (20) को प्रसव पीड़ा हुई। वह पत्नी को लेकर सीएचसी शिवरामपुर पहुंचा। वहां सामान्य तरीके के प्रसव में बेटा हुआ। कुछ देर बाद लड़के के पेट में सूजन आने लगी तो स्टाफ नर्स से बताया, उस समय डाक्टर मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद डाक्टर आए तो देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पत्नी का इलाज चल रहा है। बताया कि सीएचसी में प्रसव के दौरान केवल स्टाफ नर्स ही थी। डाक्टर नहीं थे। इससे सही ढंग से इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें