फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शंकर बाजार में अतिक्रमण से 20 फीट सड़क 10 फीट बची

Tue, 10 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-09सीकेटीपी 10-राजू निषाद । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के प्रमुख शंकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राजापुर ओवरब्रिज से शंकर बाजार तक 20 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण 10 फीट में सिमट गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बाजार में पक्की दुकानों के सामने फुटपाथ और नालियों पर अस्थायी दुकानें लगाई जाती हैं। कई दुकानदार अपने फुटपाथ को रेहड़ी-पटरी वालों को किराए पर दे देते हैं। फल-सब्जी के ठेले, खान-पान के स्टॉल और गांव से आने वाले किसान भी सड़क किनारे दुकानें लगा लेते हैं। इन दुकानों की कतार से सड़क पर आने-जाने के लिए मुश्किल से सात से आठ फीट जगह ही बचती है।
दोपहिया वाहन चालकों को भी इस मार्ग से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। रात करीब नौ बजे तक यहां भारी भीड़ रहती है, जिससे ई-रिक्शा आने पर जाम लगना तय हो जाता है। दुकानदारों के माल से लदे वाहन दिन में प्रवेश नहीं कर पाते, इसलिए वे अधिकतर रात में ही अंदर जाते हैं। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

-
कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात

फोटो-09 सीकेटीपी 09- राकेश सिंह। संवाद
कर्वी निवासी राकेश सिंह ने बताया कि शंकर बाजार के साथ ओवरब्रिज के नीचे भी अतिक्रमण है। प्रशासन व नगर पालिका की ओर से अभियान के दौरान कुछ समय के लिए कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन बाद में फिर से दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे इस मार्ग पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति बन जाती है।

बाइक भी निकालना होता मुश्किल

फोटो-09सीकेटीपी 10-राजू निषाद। संवाद
राजू निषाद का कहना है कि चौक चौराहे से बाकरगंज सड़क तक फैला अतिक्रमण अधिकारियों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। ज्यादातर पटरी दुकानदार दूसरी दुकानों के सामने दुकानें लगा लेते हैं, जिससे बाइक से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

-

बोले जिम्मेदार
शहर में अतिक्रमण को लेकर निरंतर कार्रवाई होती है। त्योहार को लेकर अभी तक कार्य रुका हुआ था। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जो नहीं मानेगा उस पर कार्रवाई भी होगी। लालजी यादव, ईओ, नगर पालिका

फोटो-09सीकेटीपी 10-राजू निषाद । संवाद

फोटो-09सीकेटीपी 10-राजू निषाद । संवाद

फोटो-09सीकेटीपी 10-राजू निषाद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें