फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मिनट में सराफ की दुकान का शटर उचका ले गए तिजोरी

विज्ञापन
फोटो-4- सराफा व्यापारी की दुकान का टूटा शटर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके चौक के पास पुरानी बाजार स्थित सराफा दुकान का शटर उचकाकर चोर करीब चालीस लाख के जेवरात से भरी तिजोरी उठा ले गए। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हुई। यह नौ मिनट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता भी बुलाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी सराफा व्यापारी सुनील सोहने की ज्वैलरी शॉप घर से सौ कदम की दूरी पर स्थित है। सुनील के मुताबिक गुरुवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान के आसपास के लोगों ने शटर उचका होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो अंदर से सोने-चांदी के जेवरों से भरी तिजोरी गायब थी। तिजोरी में 25 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने के जेवर थे। इसके अलावा भी जेवरात थे उसकी जानकारी की जा रही है। कुल मिलाकर करीब चालीस लाख का माल जाने की बात कही जा रही है।
वारदात की सूचना पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी अतुल शर्मा भी पहुंच गए। खोजी कुत्ता बुलाया गया, जो थोड़ी दूर सड़क तक जाकर भटक गया। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में स्कार्पियो गाड़ी से आए चोर दिखाई दिए। चोरों ने पूरी वारदात को नौ मिनट में अंजाम दिया। पुलिस ने अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। दुकानदार सुनील ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें