फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में वर्षा जल संरक्षण छोटा खेत व गहरी जुताई की विधि बताई

विज्ञापन
फोटो- 7- कृषि मेले में किसानों को जानकारीदेते कृषि वैज्ञानिक डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रामायण मेला परिसर में चल रहे किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीके बताए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने दावा किया कि अधिक मूल्य पाने के लिए अब पुराने तरीकों से खेती करना बंद कर जैविक खेती के साथ नये साधनों का प्रयोग किया जाए। वर्षा जल संरक्षण के साथ मोटी मेड़ छोटा खेत व गहरी जुताई की विधि समझाई गई।
विज्ञापन

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि परिस्थिति व मिट्टी पानी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की स्थिति के अनुरूप कृषकों को फसल का उत्पादन करना चाहिए। बुंदेलखंड के लिए 8 तकनीकी का स्वयं का बनाया हुआ मॉडल प्रस्तुत कर बताया कि वर्षा जल संरक्षण के लिए मोटी मेड़ छोटा खेत व गहरी जुताई, नमी संरक्षण हेतु हल्की जुताई होनी चाहिए। कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के विशेष अभियान पर चर्चा की। कहा कि बैंक खाता नियमित रखने पर व्याज में छूट फ सल बीमा योजना के अंतर्गत ऋणी कृशकों के रूप में अधिसूचित फ सलों का बीमा कराने व केसीसी बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना जरूरी है। केवीके गनीवां के वैज्ञानिक डा. गोविंद वर्मा ने फ सलों में लगने वाले विभिन्न रोगों-कीटों से बचाव व निदान की जानकारी दी।
रविवार को किसान मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के संकल्प के अनुसार किसान संसाधनों के अनुसार कम पानी में ऊंची-नीची भूमि/खेतों में फसलोंत्पादन की जानकारी करें। भाजपा नेता संतोष मिश्रा ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, फसल बीमा योजना की जानकारी दी। जगदीश गौतम ने कहा कि सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं से पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र फल आच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में बढोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें