फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आज से लाभार्थियों को घर पर मिलेगा पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। आंगनबाड़ी केन्द्रों से वितरित होने वाले पुष्टाहार में अब बदलाव किया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग राशन के वितरण में बदलाव के बाद 9 नवंबर से अक्तूबर माह के राशन का वितरण शुरू करेगा। जिले के 959 आंगनबाड़ी केन्द्रों से अब सूखे राशन का वितरण लाभार्थियों के घर-घर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पत्र के जरिए निर्देशित किया गया है। छह माह से तीन वर्ष और तीन से छह वर्ष के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य व सही पोषण देने के लिए अनुपूरक पोषाहार, वीनिंग फूड, मीठा नमकीन दलिया व लड्डू प्रीमिक्स के स्थान पर अब सूखा राशन गेहूं, दाल, चावल व दुग्ध पदार्थ जैसे देसी घी, मिल्क वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया स्वयं सहायता समूह कोटेदार से सूखा राशन लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध कराएंगे। राशन का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थियों को दरवाजे-दरवाजे किया जाएगा। नया सूखा राशन कलर कोडेड होगा। गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए पीला, छह माह से तीन वर्ष के बच्चों के लिए आसमानी नीला, तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए हल्का हरा, किशोरियों के लिए गुलाबी व अति सुपोषण की जरूरत वाले बच्चों के लिए लाल रंग की पैकेजिंग में सूखे राशन का वितरण स्वयं सहायता समूह के माध्यम किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें