आकांक्षा समिति का मंदाकिनी भवन में प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण का दूसरा चरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। आकांक्षा समिति ने मंदाकिनी भवन में प्राथमिक उपचार के दूसरे चरण में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। समिति अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि अस्थमा अटैक होने पर पेट के बल लिटाकर गहरी सांस ले और चिकित्सक के अनुसार ही इन्हेलर व दवाएं लें।
लखनऊ से आईं ट्रेनर रुपांशी रस्तोगी ने गला चोक होने पर, सांप, बंदर, कुत्ता काटने पर, ब्लीडिंग होने पर एवं आग से जलने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। इसेे प्रोजेक्टर के माध्यम से भी बताया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, डीपीओ पीडी विश्वकर्मा, रेड क्रास सोसाइटी सचिव केशव शिवहरे, सीडीपीओ बीएल गुप्ता, बीपीएम चंद्रप्रकाश, संजय सिंह चौहान सहित शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।