फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमानता की गलती में हो रहा सुधार

विज्ञापन
Improving inequality mistake - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। योगगुरु बाबा रामदेव ने धर्मनगरी में कहा कि देश में कुछ दिनों से यादगार श्रृंखला चल रही है। जम्मू कश्मीर मसले में अनुच्छेद 370 में संशोधन से लेकर केंद्र शासित राज्य बनाने की घोषणाएं देश में नई आजादी का एलान है। बुधवार को श्रीतुलसीपीठ में पट्टाभिषेक कार्यक्रम में निर्धारित समय से कुछ देरी से पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने मंच से लेकर पत्रकारों से बातचीत में कई बार राजनीतिक टिप्पणी की। स्पष्ट कहा कि देश में हुई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने का काम जो सरदार बल्लभभाई पटेल नहीं कर पाए थे अब उन्हें पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर मसले पर देश को नया इतिहास दिया है। लोगों को पांच अगस्त नई आजादी की तरह ही मानना चाहिए। सियासत में साधुसंतों की दखलंदाजी के सवाल पर काफी देर तक टालमटोल करते रहे फिर अपने वाहन में बैठने के पहले कहा कि इससे अगर देश में अच्छा होता है तो बुराई नहीं है। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताया। कहा कि प्रखर वक्ता व कुशल नेता को खोेने का बेहद दर्द है। यह देश व पार्टी के लिए भारी क्षति है। प्रमोदवन से जाने के बाद वह सीधे सियाराम कुटीर पहुंचे। पद्मविभूषित नानाजी देशमुख के चित्र के सामने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक वह वहां सभी से मिलकर डीआरआई के कार्यक्रमों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें