फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागै नदी से अवैध बालू खनन का कार्य जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत बागै नदी के कसहाई घाट से अवैध बालू खनन का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। बालू खनन के बाद वाहनों से बालू लाद कर चोरी छिपे ले जाते हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने खनिज अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र के बागै दी के कसहाई घाट में कई दिनों से अवैध बालू खनन का कार्य जोरों पर है। जेसीबी मशीनों व अन्य मशीनें लगाकर बालू निकाली जाती है। इसके बाद बालू एकत्र करने बाद रात के समय ट्रक व ट्रैक्टर से ढुलान की जा रही है। इस मामले को लेकर पहाड़ी थाना क्षेत्र के कौंहारी गांव के किसान सुघर सिंह, विनोद कुमार, अर्जन यादव व देवराज यादव सहित विनोद कुमार ने जिले के खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत किया है। कहा कि बागै नदी में स्थित कसहाई घाट में अवैध बालू का खनन चोरी छिपे किया जाता है। जिससे उनके खतों की फसल नष्ट हो रही है। आसपास के गांवों के प्रदूषण भी फैलता है।
पहाड़ी पुलिस भी अवैध बालू खनन करने वालों से हिस्सा लेती है। इस मामले में मौके पर छापा डालकर कार्रवाई की जाए। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पहले यहां से जो शिकायत मिली थी उसपर कानूनी कार्यवाही की गई है। अब कुछ ग्रामीण दबाव बनाने का काम कर रहे हैं इसके बावजूद पुलिस की मदद से गांव के घाट जाकर इसकी जानकारी की जाएगी। अवैध ढुलान मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें