फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबले में बिहार ने चित्रकूट को हराया

विज्ञापन
फोटो - 10- मैच में शाट लगाता चित्रकूट एकादश का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एकतरफा मुकाबला हुआ। चित्रकूट एकादश के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बिहार को कसी गेंदबाजी के चलते जीत मिली।
विज्ञापन

शनिवारको स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के पहले ही 18.3 ओवर में पूरी टीम महज 77 रन बनाकर आल आउॅट हो गई। बिहार की ओर से राहुल चौबे ने तीन, जयंत, अभिनव व विशाल ने दो-दो विकेट लिए। चित्रकूट के आशुतोष मिश्रा ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। राजेश व राजबहादुर ने 14-14 रन का योगदान दिया। जवाब में बिहार के बल्लेबाजों ने सिर्फ एक विकेट खोकर 11वें ओवर में 9 विकेट से मैच जीत लिया।
मैच के दौरान लोनिवि के सूर्यकांत सोनी, अनिल कुमार, क्रीड़ाअधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, लोकेश सिंह, रामचंद्र, किशन, समसुददीन, प्रेमनारायण व आलोक यादव आदि मौजूद रहे। रविवार को झांसी व नागपुर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें