फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद पर भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि के बंटवारे को लेकर एक परिवार के दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बड़े भाई और पत्नी घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पक्ष के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजापुर थानाक्षेत्र के कलवलिया गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद (65) ने बताया कि उसका छोटे भाई भुन्नी से भमि कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को छोटे भाई के परिवार के सदस्यों ने जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया।
बड़े जागेश्वर के हाथ सिर और पीठ पर गंभीर चोेट आई हैं। बचाने पहुंची उसकी पत्नी सुपतिया (60) को भी छोटे भाई के परिवार ने लाठी से पीट कर बेहोश कर दिया। आस पास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद घायल दंपत्ति को राजापुर सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भाई भुन्नी व उसके पुत्र रामचंद्र, शिवचंद समेत चार लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें