फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रात में बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो विधायक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ पहुंचे विधायक अनिल प्रधान। - फोटो : घटना पर विलाप करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
खोही/चित्रकूट। खोही फीडर से करीब छह माह से रात की बिजली आपूर्ति गुल रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को सदर विधायक के आवास पर जाकर शिकायत की। समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस पर सपा विधायक अनिल प्रधान ग्रामीणों के साथ मुख्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार से बातचीत की। लगभग आधा घंटा बहस के बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपूर्ति दी जाए, नहीं तो सड़क पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

खोही फीडर से लोहासर, निबुआ पुरवा, बिहारा, खोही का पुरवा, बरगदहा सहित 12 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति जाती है। इस फीडर के जर्नादन सिंह, रामविशाल, शिवपूजन का आरोप है कि फीडर में रात में आपूर्ति नहीं दी जाती है। इससे सभी गांवों में अंधेरा छा जाता है। यह क्रम लगभग छह माह से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और अंधेरे में लोगों को सांप-बिच्छू का डर सताता है। बताया कि रात में आपूर्ति के लिए कई बार जेई, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
समस्या सुनने के बाद सदर विधायक लोगों के साथ मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे। पत्र देकर कहा कि इस फीडर वाले क्षेत्र को दिन से साथ रात में आपूर्ति भी दी जाए। समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में रात में बिजली कटौती का पत्र मिला है। इसकी जानकारी कर फीडर वाले क्षेत्र में रात में उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें