फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो महिलाओं सहित नौ को सांप ने डसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को सांपाें ने डस लिया। इसमें से एक युवक की झाड़फूंक में जान चली गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव के जयकरण ने बताया कि बांदा के नरैनी थाना के पिपरहरी गांव निवासी भांजा रमेश (26) शनिवार को हमारे यहां आया था। रात में चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर झाड़फूंक कराने चले गए। रविवार की सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई। परिवार में पत्नी विमला, दो बेटे कृष्ण, आत्मा और बेटी लक्ष्मी है।
बांदा के कालिंजर निवासी लाल मोहम्मद ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटे शहीदा (23) को घर में सांप ने डस लिया। लखीमपुर जिले के पकरिया निवासी इरफान (23) चित्रकूट आया था। सोते समय सांप ने डस लिया। रैपुरा थाना क्षेत्र के जमाहिली निवासी रामचंद्र ने बताया कि पत्नी ललिता (20) को रात में सांप ने डस लिया। सदर कोतवाली के सपहा निवासी रामकिंकर ने बताया कि बेटा अनमोल (9) रविवार की सुबह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बांदा जिले के नरैनी निवासी रमेश कुमार (26) को घर में सांप ने डस लिया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला माफी निवासी राममूरत ने बताया कि पत्नी रामदुलारी (45) सुबह घर की सफाई कर रही थी। तभी सांप ने डस लिया। अशोह निवासी रज्जू ने बताया कि पुुत्र अनिकेत (12) को घर में सांप ने डस लिया। राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी दुर्गाप्रसाद (36) को कमरे में भूसा भरते समय सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें