फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जनसुनवाई में पिछ़डे तो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 02 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के थानों में लगातार जनसुनवाई मामले में कई थाने पिछड़े हैं। समीक्षा में लापरवाही बरतने पर रैपुरा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं कई राजनीतिक दल के नेताओं ने मऊ थाने में भी जन सुनवाई समय से और सही न होने के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आईजी स्तर से हर थाने की जनसुनवाई का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जिस थाने में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या देरी हो रही है। उनकी जांच हो रही है। आईजीआरएस में रैपुरा थाने का निस्तारण औसत जिले के अन्य थानों से बहुत कम मिला है। ऐसे में थाना प्रभारी विनोद शुक्ला को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके पूर्व जिले के तीन थाना प्रभारियों को उनके कार्यक्षेत्र में सिपाही व दरोगा द्वारा अवैध वसूली करने के वीडियो वायरल होने पर भरतकूप, पहाड़ी व राजापुर प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है। मऊ कस्बे के बसपा नेता सत्यहरण व सपा नेता चुनवाद प्रसाद ने आईजी को लिखे पत्र में मऊ थाने में भी जन शिकायतों का निस्तारण न करने का आरोप लगाया है। बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए टालमटोल किया जाता है। इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें