फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई हरी मिर्च खिलाएगा तो कहीं उड़ेगा हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
चुनाव चिंह आबंटन के बाद नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा सूची में अपना क्रमांक व चुनाव चिंह देखते प्रत् - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की दोनाें विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। 20 प्रत्याशी अपने अलग अलग चुनाव चिह्न लेकर मतदाताओं के पास पहुंचेंगे तो अनोखे अंदाज में अपने पक्ष में मतदान करने को प्रेरित करेंगे। जिसमें कोई हरी मिर्च खिलाएगा तो कोई हेलीकॉप्टर उड़ाएगा।
विज्ञापन

कहीं आरी चलेगी तो कहीं चारपाई दिखेगी। शुक्रवार को नाम वापसी के समय तक किसी ने भी अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इससे तय हो गया कि दोनों सीट पर दस दस प्रत्याशी के बीच चुनावी जंग होगी।
विज्ञापन

चित्रकूट सीट -236
1- भाजपा- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- कमल
2- सपा - अनिल प्रधान पटेल- साइकिल
3- बसपा- पुष्पेंद्र सिंह- हाथी
4- कांग्रेस(ई)- निर्मला भारती- हाथ का पंजा
5- भाकपा- अमित यादव- बाली और हंसिया
6- आम आदमी पार्टी - संतोषी लाल शुक्ला- झाड़ू
7- बुंदेलखंड क्रांति दल- रामभरोसा प्रजापति - आरी
8- आंबेडकर समाज पार्टी- शिवशरण - हेलीकॉप्टर
9- जन अधिकार पार्टी- अविनाश चंद्र त्रिपाठी - गैस सिलिंडर
10- निर्दलीय - हृदेश कुमार वर्मा - गैस का चूल्हा
मानिकपुर सीट- 237
1- सपा - वीर सिंह पटेल- साइकिल
2- बसपा- बलवीर पाल- हाथी
3- कांग्रेस(ई)- रंजना पांडेय- हाथ का पंजा
4- अपना दल(एस)- अविनाश चंद्र द्विवेदी - कप और प्लेट
5- आम आदमी पार्टी -अविनाश चंद्र त्रिपाठी- झाड़ू
6- जन अधिकार पार्टी- शिवपूजन- गैस सिलिंडर
7- बुदेलखंड विकास दल- पुष्पेंद्र त्रिपाठी- हरी मिर्च
8- आंबेडकर समाज पार्टी- रामसूरत पूरबपताई- हेलीकॉप्टर
9- निर्दलीय- रामप्रताप - छड़ी
10- निर्दलीय- अली हसन - चारपाई
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें