फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पूरा न हुआ तो अफसर होंगे जिम्मेदार

Thu, 19 Mar 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नीलम अहलावत ने मुख्यमंत्री के 97 विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, बुंदेलखंड विकास पैकेज एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि 25 मार्च तक कराए जा रहे कार्यों का शत प्रतिशत खर्च कर दिया जाए, अगर अफसर लक्ष्य के सापेक्ष खर्च नहीं करते हैं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोहिया गांव के लिए नोडल अधिकारी तैनात हैं। नोडल अधिकारी अपने-अपने गांवों में जाकर देखें और अधूरे कामों को पूरा कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी नोडल अधिकारियों से लोक निर्माण विभाग की धनराशि प्राप्त होने के बाद भी कराए जा रहे कार्यों की प्रगति धीमी होने पर निर्देश दिए।

बताया कि 12 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छत तक काम हो चुके हैं, जो भी काम पूरे हो गए हैं, उनके प्रमाणपत्र दे दिए जाएं। गांव-मजरों में विद्युतीकरण का काम भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को दूसरी किस्त मिल गई है, उनका काम पूरा नहीं हुआ तो स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सरकारी काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने को कहा। सरधुवा में माडल स्कूल को तुरंत हैंडओवर कराने, समाजवादी पेंशन को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, सिल्ट सफाई में फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा, समाजवादी पेंशन, गैस सब्सिडी के पात्रों को आधार कार्ड से जोड़ने के निर्देश अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए।

बुंदेलखंड पैकेज में अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का सत्यापन मार्च के बाद शत प्रतिशत कराने को कहा। जननी सुरक्षा योजना, बागवानी, पौधरोपण आदि के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामबहादुर, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

डीएम नीलम अहलावत ने बर्ड फ्लू के संबंध में बैठक ली। इस मौके पर डा. एचएस बबेले ने बताया कि प्रदेश में इसकी पुष्टि अमेठी में हुई है। यहां इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है।

बताया कि बर्ड फ्लू अचानक पक्षियों की मौत, मुर्गियों में आइलिड, कोंब, वीटल, पैरों में सूजन, इनका रंग बैगनी होना, नेस्ल डिस्चार्ज, खांसी, छींकें आने से पता चलता है। डीएम ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सतर्क रहें।

पोल्ट्री फार्म पर निगरानी रखें। कामधेनु, मिनी कामधेनु डेयरी योजना की भी समीक्षा की। डीएम ने बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों में स्पष्ट उल्लेख कर पत्रावली वापस करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें