फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष निविदाएं न खुलीं तो आज से अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के कई ठेकेदारों ने अधीक्षण अभियंता बांदा कार्यालय से जारी निविदाओं में चहेतों को लाभ देने के आरोप लगाए हैं। बताया कि पांच ठेकों में नियमों के विपरीत चित्रकूट के ठेकेदारों को नान रिसपांसिव बताया जा रहा है, जबकि वे इसके पात्र हैं। चेतावनी दी कि निष्पक्ष तरीके से निविदा न खोली गई तो मंगलवार से कार्यालय पर अनशन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक प्रमुख मानिकपुर व ठेकेदार अरविंद मिश्रा, अजय सिंह, पद्मनाथ द्विवेदी, संतोष कुमार, गौरीशंकर मिश्र, राजीव कुमार व शिवचंद्र आदि ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि बांदा अधीक्षण कार्यालय से चित्रकूट जिले में 32 निविदाएं मांगी गई हैं। इसमें पांच निविदाओं में गड़बड़ी की जा रही है। अन्य में रेट खोल कर आवेदन मांगा गया है, जो नियमानुसार गलत है।
विभागीय निविदा की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी चहेते ठेकेदारों को कार्य देना चाहते हैं। चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष तरीके से निविदाओं का आवंटन नहीं किया गया तो सभी ठेकेदार कार्यालय परिसर में ही अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें