चित्रकूट। व्यापारी अशोक केसरवानी के जारी किए गए बयान में कहा कि उसके बेटे का अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर ही कार्रवाई की है। अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे उनको खतरा महसूस हो रहा है। कहा कि अगर 15 दिन में पुलिस पूरे मामले की सही जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो मजबूरन पूरे परिवार के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मांग किया कि आरोपियों के घर में बुलडोजर चलाया जाए। इसके साथ ही मुकदमा को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर तीन माह में आरोपियों को फांसी की सजा, शस्त्र लाइसेंस की मांग व परिजनों को पुलिस सुरक्षा दिलाने सहित अन्य कई मांगे परिजन कर रहे हैं।