फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दहेज हत्या में पति-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दो माह पुराना है। महिला ने ट्रेन की चपेट में आकर जान दी थी।
विज्ञापन

कोलगदाहिया निवासी बच्चा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री गीता देवी की शादी वर्ष 2021 में रेहुंटिया गांव निवासी लालबाबू से की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को दामाद और अन्य ससुरालीजनों ने बेटी को धमकाकर दहेज की मांग की थी। इससे आहत होकर उसी दिन रात नौ बजे गीता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने पति लालबाबू, ससुर श्रीपाल, सास श्रीदेवी और देवर राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि आरोपी पति और ससुर को गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सास और देवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें