फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू विवाद से आहत पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घरेलू विवाद से आहत पति ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी बाबा महेश प्रसाद ने बताया कि पुष्पेंद्र प्रजापति (23) पूना की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 28 फरवरी को पूना से घर आया था। मंगलवार की शाम पति-पत्नी घर में अकेले थे। पत्नी पूनम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आहत पुष्पेंद्र ने घर के अंदर गमछे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब पत्नी ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उसकी दो मई 2023 को शादी हुई थी। वह दो बहनों में सबसे बड़ा था। बाबा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें